चंद्रप्रभा बांध में नहाने के दौरान युवक डूबा, शव की तलाश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंद्रप्रभा बांध घूमने आए एक युवक की डूबने का दर्दनाक घटना सामने आया है। आपको बता दे कि रविवार को वाराणसी के रहने वाले रेयाज (22 वर्ष) पुत्र जमाल अहमद अपने दोस्तो के साथ चंद्रप्रभा घूमने आया था। बताया जा रहा है कि वह नहाने के लिए बांध के नीचे पानी में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण डूबने लगा।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की तलाश शुरू कराई। हालांकि देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है।

गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, घटना के बाद से रेयाज के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?