अखिलेश सिंह
रामगढ़ (सोनभद्र) । पन्नूगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र दोपहर लगभग 12:15 बजे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामले शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने इनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की।

करीब आधे घंटे की सुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक दोपहर 12:45 बजे वापस जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा, तहसीलदार मनोज कुमार मिश्रा, विशाल पासवान समेत राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन-प्रशासन में विश्वास को मजबूत बनाना रहा।







