पेड़ हैं तो प्राण हैं’ बना जनांदोलन, गांव-गांव शुरू हुई हरियाली की मुहिम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाया जा रहा “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान अब एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। इस अनोखी पहल के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सदर विधानसभा 401 क्षेत्र के गांव-गांव में वृक्षारोपण की यह मुहिम तेजी से फैल रही है।

कारगिल विजय दिवस के मौके पर इस अभियान को नई ऊर्जा मिली। बभनगवा स्थित बाबू उमाशंकर इंटरमीडिएट कॉलेज, चतरा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमर शहीदों को नमन करते हुए उनकी स्मृति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक आदरणीय आलोक सिंह पटेल सहित विद्यालय परिवार ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में बच्चों को न सिर्फ पेड़ लगाने की शपथ दिलाई गई, बल्कि उन्हें पर्यावरण के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। बच्चों के बीच सैकड़ों पौधे वितरित किए गए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगणों और स्थानीय लोगों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि लगाए गए हर पौधे की रक्षा की जाएगी और उन्हें पेड़ बनने तक पूरी देखभाल मिलेगी।

संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि हर गांव, हर घर तक जाकर बच्चों के नाम से एक-एक पेड़ लगवाना है। पेड़ के संरक्षण की जिम्मेदारी बच्चे और उनके परिवार मिलकर निभाएंगे। यह प्रयास न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य भी करेगा।

उन्होंने बताया कि युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और गांव-गांव में पर्यावरण प्रहरी तैयार हो रहे हैं। इस मौके पर आलोक सिंह पटेल, आकाश राज चौधरी, सिवा चौहान, विजय चौहान, धीरज कनौजिया, विवेक जाटव सहित सभी गुरुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

“पेड़ हैं तो प्राण हैं” अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना बन चुका है। इस मुहिम से जुड़ते गांव, बच्चे और युवा एक हरित भविष्य की नींव रख रहे हैं। संदीप मिश्रा और उनकी टीम का प्रयास निश्चित ही आने वाले समय में सोनभद्र को एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?