अमित मिश्रा
सोनभद्र। आरक्षण दिवस को “संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस” के रूप में मनाने के समाजवादी पार्टी के आह्वान पर शनिवार को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लन राय उर्फ श्रीप्रकाश राय ने ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि 26 जुलाई को ही कोल्हापुर के महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने महात्मा फुले के आरक्षण संकल्प को अपने राज्य में लागू किया था, जो आगे चलकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से भारतीय संविधान का आधार बना।
उन्होंने कहा कि संविधान ही आरक्षण का मूल स्तंभ है और जब तक संविधान बचेगा, तब तक सामाजिक न्याय सुरक्षित रहेगा। संविधान को मानस्तंभ अर्थात प्रकाशस्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि यही वह विचार है जो हर पीढ़ी को समानता, न्याय और अधिकारों का रास्ता दिखाता रहेगा।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिंहा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है—किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर और अल्पसंख्यक। ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं।
समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गौड़ ने कहा कि संविधान ही वह ताकत है जिसने हमें खड़ा किया है, इसलिए उसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आयोजन जन-जन में सामाजिक न्याय की चेतना जगाने वाला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद दुबे, परमेश्वर दयाल, सुनील सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सबसे ज्यादा अगर कोई पीड़ित है तो वह देश का किसान है, जो अन्नदाता होते हुए भी सम्मान से वंचित है।
कार्यक्रम में चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, डॉ. रवि कुमार गौड़, संजय यादव, विजय यादव, अनिल कुमार यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, मंदाकिनी पांडे, सरदार पारब्रह्म सिंह, वेदमणी शुक्ला, सुरेश यादव, अशोक पटेल, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, निधि पांडे, फारूक अली, कृपा शंकर चौहान, हिदायत उल्ला खान, विपिन श्रीवास्तव, किरण निषाद, अंकित राठौर, सूरज सत्यम पांडे, जिलानी अली समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने सामाजिक न्याय और आरक्षण जैसे मुद्दों को फिर से केंद्र में लाकर जनजागरण का संदेश दिया है। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने यह सिद्ध किया कि जनता अब संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सजग और तैयार है।