करंट की चपेट में आई महिला की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- भीगे कपड़े डालते समय हुआ हादसा, घर में थी अकेली, दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर

सोनभद्र । सदर कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला भीगे कपड़े डारे पर डालने के दौरान कूलर के करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान इंदु राय (55 वर्ष) पत्नी संतोष राय के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह वह अपने घर के आंगन में भीगे कपड़े डालने के लिए गई थीं। इसी दौरान पास में रखे कूलर में चल रही अर्थिंग की वजह से वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं और घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद न होने के कारण काफी देर तक उन्हें लगातार झटके लगते रहे।

घटना के समय घर में अकेली रहने वाली इंदु राय की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जुटे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका के पति संतोष राय बाहर सर्विस करते हैं, जबकि उनके दो बेटे और दो बेटियां भी बाहर रहते हैं। महिला अकेली ही गांव के घर में रहती थीं। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह हादसा न केवल गांव को स्तब्ध कर गया, बल्कि गर्मियों में विद्युत उपकरणों की असावधानी बरतने के गंभीर परिणाम की चेतावनी भी बन गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?