नौगढ़ कस्बे में पुलिस ने किया पैदल गश्त, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का किया चालान, पर्यटक स्थलों पर भी बढ़ाई गई निगरानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में बुधवार को थाना प्रभारी रमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम व पीएसी जवानों के साथ व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त का उद्देश्य न केवल आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाना था, बल्कि असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना भी था।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं सुनीं और उन्हें निडर रहने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने दुकानदारों से अपील की कि अपने दुकानों के सामने अनावश्यक रूप से वाहन न खड़ा करने दे, जिससे यातायात बाधित न हो। पुलिस ने बाजार में खड़े दुपहिया और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली और संदिग्धों पर नजर रखी।

इसी दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। कुल 20 छोटी और बड़ी गाड़ियों का चालान किया गया। इनमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोटरसाइकिल चलाते समय इयरफोन लगाकर बात करने या गाने सुनने वाले चालक शामिल थे। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा उन भारी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई जो टोल टैक्स बचाने के लिए नौगढ़ के रास्ते तेज रफ्तार से सोनभद्र की ओर जाते हैं। ऐसे ट्रकों का भी चालान काटा गया और स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि कोई भी ट्रक इस मार्ग का गलत इस्तेमाल करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, चंद्रप्रभा जलप्रपात – राजदारी व देवदारी – में घूमने आए पर्यटकों की भी गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस ने पर्यटक स्थलों पर निगरानी बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया और बाहरी पर्यटकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

थाना प्रभारी रमेश यादव ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?