पेड़ है तो प्राण है अभियान को मिल रहा जन समर्थन:सन्दीप मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा(8115577137)

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे रावर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र को  पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता अभियान पेड़ है तो प्राण है 
के संयोजक संदीप मिश्रा ने आज बिजरी और कुरा गांव में वृक्षारोपण किया। इस दौरान सन्दीप मिश्रा ने बताया कि विधानसभा के बूथ संख्या एक बरवन से लिया गया संकल्प कि 401 विधानसभा के हर बूथ पर पेड़ लगाकर लोगों को पेड़ हैं तो प्राण हैं के अभियान के तहत जागरुक किया जायेगा।

इसी क्रम में बुधवार को विधानसभा के बिजरी व कूरा में पेड लगाया गया हरेक पेड़ को सुरक्षित रखने का नौजवानो ने संकल्प लिया । संयोजक श्री मिश्रा ने बताया कि हर गांव पेड़ लगाने का मुहिम युवाओं के साथ शुरू कर दिया गया है पेड़ लगाने अथवा वातावरण को बचाने के लिए हर गांव हर घर पहुंच कर घर के बच्चों के नाम से एक पेड़ लगाया जाएगा उसका संरक्षण बच्चे व उनके परिजन करेंगे वहीं इस मुहिम से युवा पीढ़ी बढ़ चढ़ कर जुड़ रहे हैं।


इस मौके पर अमित शुक्ला, कमलेश शुक्ला, गंगेश्वर शुक्ला, धीरज कनौजिया लौ कुश दूबे रवि बियार, पप्पू हरिजन, फुल चंद भारतीचंदा देवी, सुमित्रा भारती, कौशल्या भारती मौजूद रहे।

Leave a Comment

1350
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?