साईं हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर शिविर का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

सोनभद्र । साईं हॉस्पिटल, पिपरी रोड, रॉबर्ट्सगंज,मे सोमवार को सिरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के द्वारा साईं हॉस्पिटल कैंपस में एचपीवी टीकाकरण का कैंप लगाया गया जिसमें 150 से अधिक एचपीवी का टीकाकरण किया हुआ संस्थान के प्रबंधक डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि 9 से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए गर्भाशय ग्रीवा, योनि और गुदा कैंसर को रोकने के लिए है। ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन की सिफारिश की जाती है यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है जो एचपीवी से संबंधित बीमारियों से दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करती है। सर्वाइकल कैंसर आज के समय में महिलाएं तेजी से शिकार हो रही है। इसके प्रति जागरूकता की कमी और चेकअप में देरी होने के कारण यह एक जानलेवा रूप ले लेता है, सर्वाइकल कैंसर एक ग्लोबल सेहत संबंधित समस्या बन चुकी है, यह टीका आमतौर पर सुरक्षित है लेकिन इसके कुछ हल्के दुष्प्रभाव हैं जैसे की इंजेक्शन लगाने के स्थान पर थोड़ा सा दर्द या फिर लाल पड़ जाना गर्भावस्था के दौरान इसे लेने की मनाही होती है लेकिन ब्रेस्टफीडिंग करने वाली महिलाएं इसे सुरक्षित रूप से ले सकती हैं। इस कार्यक्रम शिविर में एस बी.एस इंटरनेशनल स्कूल शाहगंज सोनभद्र के प्रधानाचार्य तथा छात्राएं और डॉक्टर शशांक सिंह, डॉक्टर आकांक्षा सिंह अस्पताल के कर्मचारी डॉक्टर शालू अग्रहरि, डॉ दिव्या, डॉक्टर अनीश यादव, सोलिया मौर्या, राजन सोनी,प्रीतम, अनुराधा, जूही सिंह उपस्थित रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?