200 किलो वजन का त्रिशूल और डमरू की शिवद्वार मन्दिर परिसर में हुई स्थापना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद का प्रमुख धार्मिक व पौराणिक स्थल शिवद्वार के शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में विशाल त्रिशूल एवं डमरू की स्थापना एक शिव भक्त द्वारा कराया गया है। इस त्रिशूल और डमरू की स्थापना रोटरी क्लब विंध्याचल के पूर्व अध्यक्ष और प्रबुद्ध समाजसेवी सुशील झुनझुनवाला के सौजन्य से कराया गया।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से उत्तम क्वालिटी के स्टील से बना 18 फीट ऊंचा और 6 फीट चौड़ा लगभग 200 किलो का त्रिशूल और डमरू कांवड़ियों, भक्तों और दर्शनार्थियों के आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।

शिवद्वार मंदिर के प्रधान महंत सुरेश गिरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इसकी स्थापना कराई। इस दौरान सुशील झुनझुनवाला ने बताया कि पुराणों में गुप्त काशी के नाम से वर्णित बाबा का यह धाम वर्ष भर भक्तों का आना-जाना रहता है और सावन भर लाखों कांवरिए गंगा से जल लेकर महादेव का जलाभिषेक करते हैं।

इस अवसर पर सोशन लाल उमर, शुभम उमर, शिवम श्रीवास्तव, अमन कुमार, अभी उमर, अजय गिरी, समर्थ झुनझुनवाला, उदय गुप्ता आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?