बन्द मकान का ताला तोड़कर राइफल और कारतूस चोरी,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीओ डॉ चारु द्विवेदी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र कस्बा के अम्बेडकर नगर मोहाल में चोरों ने एक बंद मकान को निशान बना राइफल और कारतूस चोरी करके कोतवाली पुलिस को चुनौती दे दिया। पीड़ित को चोरी की घटना की सूचना पड़ोसियों ने दिया तो उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दिया। मकान से शस्त्र लाइसेंस और कारतूस की चोरी होने की सूचना पर  क्षेत्राधिकारी नगर ने प्रभारी निरीक्षक के मौके पर पीड़ित से जानकारी लिया। वही पुलिस पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र हिनौती गांव निवासी लल्लन सिंह अपने चाचा भूपेंद्र सिंह के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर में किराए के मकान में ऑफिस खोल रखा है। पीड़ित में बताया कि  शुक्रवार की शाम लल्लन सिंह अपने चाचा भूपेंद्र सिंह के साथ रिवाल्वर कमरे में रखकर कहीं चले गए, लेकिन रात में वापस आफिस नहीं पहुंचे। आज सुबह पड़ोस के व्यक्ति ने दो कमरों का ताला टूटा देख उन्हें और पुलिस को सूचित किया। उधर घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एएसपी अनिल कुमार व सिटी सीओ डॉक्टर चारू द्विवेदी के नेतृत्व में चार टीमें चोरी गए सामानों की बरामद करने में जुट गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?