यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 205 वाहनो का किया ई चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बिना लाइसेंस वाहनों को लेकर चलाया गया विशेष अभियान

जिले भर में एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे यातायात पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस बिना नंबर प्लेट के चल रहे इलेक्ट्रिक टोटो व तीन सवारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अभियान चलाया गया जिसमें 60 ई रिक्शा ऑटो और 145 टू व्हीलर व अन्य वाहनो का ई-चालान किया गया।


यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि यातायात क्षेत्राधिकार विनोद कुमार के नेतृत्व में यातायात टीम द्वारा जिले भर के चट्टी चौराहा पर चलाया गया विशेष अभियान में की गई कार्रवाई वही श्री यादव ने बताया कि बिना नंबर प्लेट अथवा बिना लाइसेंस के चल रहे इलेक्ट्रिक टोटो के खिलाफ आगे भी विशेष अभियान चलाकर चालान व अन्य कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर टीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला,भरत राय, सगम सिंह, बबलू यादव,एजाज खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1358
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?