खाद लेने गए बभनी सहकारी समिति में लगा किसानों की भीड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- खाद की किल्लत से परेशान किसान

O- 200 बोरी खाद लेने पहुंचे हजारों की संख्या में किसान

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के बभनी सहकारी समिति में खाद लेने के लिए किसानों का लगा मेला।दिन भर किसान खाद के लिए इंतजार करते रहे।

विकास खंड बभनी के सहकारी समिति में शनिवार को डीएपी,और यूरिया खाद का वितरण के समय किसानो का मेला लगा रहा। किसान सुबह से शाम तक खाद के लिए इंतजार करते रहे। परन्तु डीएपी खाद की कम उपलब्धता के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाया। किसान इन्तजार करते रहे। लेकिन किसानो को खाली हाथ लौटना पड़ा। बभनी सहकारी समिति में डूभा संवरा,घघरी, पोखरा, बरवें,बभनी, असनहर,घघरा हजारों किसान है। जबकि इस समिति में 250 एपीएस (डीएपी) और 500 बोरी यूरिया खाद आया। सभी किसानों को खाद न मिल पाने से निराशा हुई। सभी किसानों की नर्सरी तैयार है।खाद की उपलब्धता नहीं होने के कारण खेती प्रभावित हो रही है। किसान भोला, रमेश, सुनील, राजेन्द्र, राजकुमार,राम उग्रह ,सुनेश्वर, रामनरायण आदि ने बताया कि खाद की कमी से धान की रोपाई प्रभावित हो रही सुबह से खाद के लिए समिति में लाइन लगायें हुए हैं।

एडीओ कापरेटिव सन्तेश राय ने बताया कि खाद की रैंक नहीं लगने से खाद की कमी।यह खाद आपात स्थिति से रखा गया खाद वितरित किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?