घाघर नदी के पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- घाघर नदी के पुल से युवक ने लगाई छलांग, दो किलोमीटर दूर नदी से शव बरामद

गुरमा (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित मीनाबाजार के पास उफनाई घाघर नदी के पुल से एक 28 वर्षीय युवक ने गुरुवार की दोपहर अचानक छलांग लगा दी। यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत गुरमा चौकी पुलिस को सूचना दी और मारकुंडी बयराज बांध के फाटक बंद कराकर नदी में खोजबीन शुरू कर दी।

लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव कोनियवाँ टोले के पास घाघर नदी में बहता हुआ मिला। स्थानीय तैराकों ने नदी में कूदकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव ने शव की जांच-पड़ताल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक मारकुंडी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था और संभवत: नशे का आदी था। उसकी पहचान लालू प्रसाद (28) के रूप में हुई है, जो ग्राम हरकपुर, थाना मऊ, जनपद प्रयागराज का निवासी था। परिजनों के प्रयागराज से आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?