नौगढ़/चकरघट्टा में बारिश का कहर, कर्मनाशा नदी का जल स्तर बढ़ा, जलमग्न हुआ बकुल-खट्टा मार्ग,कई गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) में लगातार बारिश के चलते कर्मनाशा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे थाना चकरघट्टा अंतर्गत बकुल–खट्टा मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। नदी बीच में बना छलका पूरी तरह पानी में डूब चुका है, जिससे आसपास के गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार सुबह से ही नदी का पानी सड़क पर चढ़ने लगा था, दोपहर तक छलका पूरी तरह डूब गया। इसके चलते स्कूली बच्चे, मरीज, दैनिक मजदूरी पर जाने वाले लोग और जरूरी कार्यों से बाहर निकलने वाले ग्रामीण सभी प्रभावित हो गए हैं। कई लोग जोखिम लेकर पानी पार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के दिनों में यही स्थिति बनती है, लेकिन आज तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। नदी पर बना छलका न केवल नीचा है, बल्कि काफी जर्जर भी हो चुका है।

लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं किया और ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया है जिसे देखकर राहगीर सतर्क हो जाएं और सड़क पार करने से रुक जिससे बड़ी दुर्घटना ना हो सके।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नदी पर ऊंचा और पक्का पुल बनाया जाए ताकि बरसात में बार-बार आवागमन बाधित न हो। यदि जल्द कोई व्यवस्था नहीं की गई तो इन गांवों में आपातकालीन सेवाओं तक का पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?