नौगढ़ (चंदौली) के बाघी गांव में बुधवार की भोर एक दुखदत घटना घटा। रमाशंकर पुत्र गरीब का कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घर के सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और एक बड़ा हादसा टल गया।

आपको बता दे को बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें काफी कमजोर हो गई थीं। बुधवार को भोर में लगभग 03:00 बजे अचानक तेज आवाज के साथ मकान की छत और दीवारें ढह गईं। मलबे में घर की पूरी गृहस्थी का सामान दब गया और सभी जरूरी सामान बर्बाद हो गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रमाशंकर के परिवार को तत्काल राहत, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
हादसे के बाद परिवार के पास सिर ढकने के लिए छत तक नहीं बची। परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन अब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की अपील की जा रही है।







