चकबन्दी से जुड़े मामलो का अन्य विभाग से समन्वय बना करे निस्तारण: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चकबन्दी के दौरान आने वाली समस्याओं के निस्तारण को लेकर आज जिलाधिकारी ने चकबन्दी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान चकबन्दी से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किये जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुईं, बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त ग्रामों की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि सभी ग्रामों का कार्य मानक कारगुजारी के अनुसार गुणवतापूर्वक किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा गया कि जिन ग्रामों में कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, उसका अंतिम अभिलेख समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि चकबन्दी वाले गांव के जमीन के मालकियत व स्थिति का जायजा कर लिया जाये, जिससे चकबन्दी के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न न होने पायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने चकबन्दी के विवाद की स्थिति की समीक्षा किये और सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबन्दी विभाग व अन्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या हो दूर कर लें, जहां राजस्व व पुलिस विभाग की जरूरत हो, आवश्यकतानुसार पत्र के माध्यम से अवगत भी करायें।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश चन्द्र, उप संचालक चकबन्दी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सहित चकबन्दी विभाग के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?