सी एस पाण्डेय
मक्का, उड़द,तिल, मूंगफली की फसल हुई नष्ट
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी मे लगातार एक महिने से हो रही बारिश से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है अभी तक कुछ किसानों ने ही बुआई का काम किया।कुछ किसानों के खेत तक की जुताई नहीं हो सका।इसको लेकर किसान काफी चिंतित हैं।
विकास खण्ड बभनी के चपकी, बभनी , पोखरा, चैनपुर,बडहोर,बभनी डूभा, संवरा सहित अन्य गांव में हो रही लगातार बारिश ने फसलों को चौपट कर दिया। किसानों के मूंग ,तिल ,उड़द,अरहर , मूंगफली सहित अन्य बोई गई फसल खेतों में खराब होने लगी । लगातार बारिश से बोई गई फसल सड जाने की आशंका है अभी तक काफी किसानों ने फसल की बुआई ही नहीं की। बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। धान की रोटी गयी नर्सरी में भी जमाव ठीक नहीं हुआ। क्षेत्र के किसान रघुनाथ देव पाण्डेय ,महेश कुमार,मोहन, चन्द्रशेखर,ने बताया कि फसलो की बीच में जब भी पानी बन्द हुआ किसानों द्वारा फसलो की बुआई किया गया। लेकिन बारिश के आगे किसान बेबस है।







