योगी सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बनकर रह गई है: रामराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- डबल इंजन की सरकार फर्जी विकास की पीट रही ढोल

सोनभद्र । कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने एक जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन सरकार फर्जी विकास का ढोल पीट रही है। सरकार केवल लोकलुभावने नारे गढ़कर आम जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। प्रदेश में विकास के नाम पर लूट का तंत्र हावी है, जिसका सबूत यह है कि थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं और जगह-जगह जलभराव से आम जनता परेशान है।

मिश्रा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के कुशासन और दमनकारी रवैये का आलम यह है कि 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी के जिला व शहर अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं ने जलभराव, ध्वस्त सीवर और पीड़ित दुकानदारों की समस्याओं को उजागर करने के लिए “पोल खोल यात्रा” निकाली। इस पर प्रशासन ने सरकार के इशारे पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए, जिससे पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

14 जुलाई को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

शत्रुंजय मिश्रा ने घोषणा की कि 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे से जनपद व तहसील मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान अजय राय सहित सभी कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की जाएगी।

सोनभद्र में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा। इसके लिए विभिन्न विधानसभाओं के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • रॉबर्ट्सगंज: बृजेश तिवारी व दया शंकर देव पांडे
  • ओबरा: अवधेश सिंह व बाबूलाल पनिका
  • घोरावल: इमामुल अंसारी
  • दुद्धी: शारद पनिका व जियुत मौर्य

रॉबर्ट्सगंज शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यह आंदोलन संचालित किया जाएगा। कांग्रेस ने साफ किया है कि जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा और फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे, आंदोलन जारी रहेगा।

जनता से अपील

कांग्रेस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सरकार के खोखले विकास के दावों को नकारते हुए इस आंदोलन में शामिल हों और भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?