बभनी -आसनडीह सड़क पर लाखों खर्च कर बनी नाली लोगों के लिए बेमतलब हो रही साबित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- सड़क पर बह रहा बरसात का पानी

O- लाखों खर्च कर नाली ठीक कराने का दिया जा रहा आश्वासन

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड के बभनी मोड से आसनडीह तक के 15 किलोमीटर अंतरराज्यीय मार्ग पर नाली निर्माण किया गया है। परन्तु लाखों खर्च कर बनी नाली बेमतलब साबित हो रही है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से बनी नाली की जांच की मांग की है।
विकास खण्ड बभनी के बभनी मोड से आसनडीह तक सड़क के किनारे लाखों रूपए खर्च कर नाली निर्माण किया गया।नाली का मुख्य उद्देश्य सड़क से बारिश का पानी निकालना और जलभराव को रोकना था। इसे तूफानी नाली भी कहा जाता है। यह सड़क पर जमा होने वाले पानी को सुरक्षित रूप से जलमार्गों और नालों में पहुंचाने के लिए बनाई गई थी।लेकिन विभाग के गलत डिजाइन और निर्माण के कारण बारिश का पानी नाली में जाने के बजाय सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क और नाली निर्माण में खर्च किए गए सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणो ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनी नाली के निर्माण की जांच की मांग की है। भाजपा बभनी मंडल उपाध्यक्ष सत्यनरायन तिवारी ने गलत ढंग से बनाई गई नाली निर्माण की जांच एवं सरकारी धन के दुरूपयोग पर कार्यवाही की मांग की है‌।इस बाबत पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता विनोद भारती फोन पर बात करने बताया कि नाली को सही करा दिया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?