रॉबर्ट्सगंज में शिक्षा की दिशा में नई पहल: ‘लिटिल किड्स प्ले स्कूल एंड डे केयर’ का हुआ भव्य शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समर्पित ‘लिटिल किड्स प्ले स्कूल एंड डे केयर’ का भव्य उद्घाटन रविवार देर शाम रावटसगंज नगर में शिवाजी स्टेडियम के समीप एकादशी के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला कांत पाण्डेय और जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश पाण्डेय उर्फ चेखुर मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए प्ले स्कूल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘लिटिल किड्स’ न सिर्फ शैक्षिक गुणवत्ता बल्कि बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान देगा। यह संस्थान अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में अनेक सम्मानित जनों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। इस दौरान अशोक चौबे, रोहित पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, पंकज शुक्ल, डॉ. विजय विश्वास, राहुल चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी, अंशु अग्रहरि और प्रांशु शुक्ला उर्फ शिवभोले सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों एवं उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि यह स्कूल बच्चों की शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में एक सशक्त उदाहरण बनेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?