शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज आदर्श इंटर कालेज सोनभद्र नगर के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जनपद से आए हुए विभिन्न विद्यालय से शिक्षक पदाधिकारियों का जिला मंत्री संतोष कुमार मौर्य द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। बैठक में गत में कार्यवाही पर विचार करते हुए वर्तमान में होने वाले समस्याओं का निराकरण पर भी चर्चा किया गया।

25 जून को प्रयागराज में हुए एकदिवसीय ग्रीष्मकालीन शैक्षिक संगोष्ठी में प्रस्तावित 16 प्रस्तावों का वाचन अध्यक्ष सुरेश चंद्र कनौजिया द्वारा किया गया। श्री कनौजिया द्वारा सभी शिक्षकों को आश्वासित भी किया गया कि आने वाले समय में कोई समस्या नहीं होगी। संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने प्रस्तावों के बारे में सुझाव दिया।

बैठक मैं उपस्थित कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र शुक्ला , जनपद के उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ मंजू सिंह, प्रेम सिंह , अनिल कुमार विश्वकर्मा, संदीप सिंह , उमेश पाल ने आगे की रणनीति के बारे में अपने-अपने सुझावों को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात पूजा राय ने संगठन के बारे में अपनी राय दी।

बैठक के अन्त में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित 20 अगस्त को जिला विद्यालय शिक्षक कार्यालय पर विशाल धरने का आयोजन किया जाए। बैठक में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?