15 अगस्त तक बूथ स्तर पर गठित हो जाएगी कमेटी,पंचायत चुनाव में करेंगे बेहतर प्रदर्शन:रामराज गोंड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

संगठन सृजन अभियान का पहला चरण पूर्ण हो चुका है :रामराज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कांग्रेस पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर नव गठित जिला व शहर कमेटी के सभी पदाधिकारियों को एक हो मंच पर शपथ दिलाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि पूरे प्रदेश मे संगठन सृजन अभियान पूरे जोर शोर से चल रहा है,इसके लिए जिला व शहर कार्यकारिणी के गठन होते ही संगठन सृजन अभियान का पहला चरण पूर्ण हो चुका है।


जनपद मे एक ही मंच पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर हम अपनी नेता सोनिया गांधी के मार्गदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के कुशल नेतृत्व मे जननायक राहुल गांधी के समाजिक न्याय के सिद्धांतो को समाहित करते हुए एवं प्रियंका गाँधी वाड्रा के उतर प्रदेश मे संगठन सृजन के स्वप्न को पूर्ण करते हुए हम एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे।


उन्होंने बताया की सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य और जिम्मेदारीयो को शपथ दिलाकर यह संकल्प दिलाया जाएगा की आज भाजपा शासन काल मे जिस तरीके से समाज मे नफरत फैलाई जा रही है। संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे दौर मे कॉंग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधी वादी सिद्धांतो को अपनाकर ही हम लडेगे ।

जिले मे आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह मे जिले और शहर के पदाधिकारियों को एक साथ एक मंच पर शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम मे हम जिले के सभी वरिष्ठ नेताओ को आमंत्रित करेंगे। उनके मार्गदर्शन मे कार्य करेंगे और उनके अनुभवों का लाभ लेते हुए जमीन पर एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे।

कॉंग्रेस के सभी फ्रंटल, विभाग, एवं प्रकोष्ठौ को आमंत्रित किया जाएगा  एवं उनके जिम्मेदारीयो से अवगत कराया जाएगा। हम संकल्पित है की आगामी 15 अगस्त तक हम बूथ स्तर तक कमेटिया गठित कर मजबूत और जमीनी संगठन का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आने वाले पंचायत चुनाव मे हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


इस प्रेसवार्ता मे शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा मौजूद रहे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?