विद्यालयो को मर्ज करना शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लंघन: रविकान्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कौशाम्बी और प्रयागराज की घटना का हो सीबीआई जांच

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में प्रदेश सरकार को स्कूलों को मर्ज करने की नीति का विरोध करते हुए आजाद समाज पार्टी पदाधिकारीयो ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष रविकांत जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को बन्द किये जाने, जनपद कौशाम्बी और प्रयागराज में हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपा।

वही जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि आजाद समाज पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद सांसद के निर्देश पर ज्ञापन पत्र के माध्यम से निम्नलिखित मांग की जाती है। प्रदेश सरकार के द्वारा 27,965 प्राथमिक विद्यालयों को विलय करके बन्द करना यह संविधान के अनुच्छेद 21-ए, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और अनुच्छेद 46 (कमजोर वर्गों की शिक्षा और आर्थिक हितों की सुरक्षा) के प्रावधानों का उल्लघंन है।

जनपद कौशाम्बी के लोहदा गांव थाना सैनी में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा जनपद प्रयागराज के इसौटा गांव थाना करछना में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जिन्दा जलाकर मार देने की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाने और 29 जून को करछना में पीड़ित परिवार के आरोपियों तथा स्थानीय लोगों के साथ पुलिस के द्वारा पथराव व लाठी चार्ज एवं मोटर साईकिलों को तोड़ना और जलाना एवं इस प्रकरण में सुनील कुमार गौतम 25 वर्ष के दलित युवक की मृत्यु हो जाने पर उपरोक्त सभी घटनाओं की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच करायी जाये तथा पीड़ितों को न्याय दिलाया जाये।

इस मौके संदीप बौद्ध, भीम आर्मी जिला संयोजक राहुल राव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद बोधाचार्य, अरुण कुमार , कमलेश कुमार, अर्जुन चौहान , रवि शंकर , अमित रंजन, दिनेश कुमार कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?