स्कूल बन्द करने का निर्णय वापस ले सरकार: रामराज गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 5 हजार प्राथमिक और जूनियर स्कूलों को मर्ज करने की तुगलकी फरमान के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला और शहर संयुक्त तत्त्वधान मे गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर स्कूलों को बंद करने के निर्णय को वापस लेने की मांग किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपा।


इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के प्रति पूरी तरह उदासीन रवैया अपनाते हुए है। उन्हें हर तरह से प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है।प्रदेश सरकार ने 5 हजार प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय लिया गया है। जो युवा, छात्र और बेरोजगार विरोधी निर्णय है। जिले में भी विद्यालयों को मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसका व्यापक प्रभाव दूरस्थ गाँव के बच्चों को पड़ेगा, क्योंकि उन्हें दूसरे गाँव में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ेगा। जिससे उन्हें और उनके अभिभावकों को काफी दिक्कतें आएँगी।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि मिड डे मील के तहत जो स्कूलों में खाना बनाते थे, उनकी भी नौकरी चली जायेगी। बीएड व बीटीसी की डिग्री लिये युवाओं के लिए भी नौकरी की दिक्कत खड़ी होगी।

महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की प्रदेश सरकार का यह कदम हर तरीके से युवाओं, छात्रों और बेरोजगार नौजवानों के हितों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की इस निर्णय की घोर भर्त्सना करती है।
कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी ने कहा की कॉंग्रेस युवाओं, छात्रों एवं बेरोजगारों के व्यापक हितों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है।
कॉंग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की बीजेपी सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है l सरकार के तुगलकी फरमान से गरीब, मजदूरों, आदिवासियों, पिछड़ों के बच्चों को शिक्षा से बंचित करना चाहती है I कॉंग्रेस इसे लागू नहीं होने देगी l
धरना प्रदर्शन मे पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने भी सरकार के इस निर्णय का विरोध कर सरकार आड़े हाथों लिया।

इस प्रदर्शन मे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, शारद पनिका,राजबली पांडे,दयाशंकर देव पांडे मोहन बियार, ऋषिराज पासवान, रोशन खान, मदन गुप्ता, शीतला पटेल, सुनीता तिवारी, बाबूलाल पानिका, लल्लू राम पांडे, अमरेश देव पांडे, आशुतोष दुबे, अंशु गुप्ता, सूरज वर्मा,अनिल सिंह, शांति विश्वकर्मा, शशिबाला , पंकज मिश्रा, आशीष शुक्ला, प्रदीप सिंह, शंकर लाल भारती, दिनेश मिश्रा, ददन, श्री निवास कुशवाहा, विमल चौबे, माला श्रीवास्तव, राधेश्याम पटेल, लालबहादुर ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?