वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड दुद्धी के कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज में आज स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार व प्रधानाध्यापक राजकमल ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने सेवित क्षेत्र पटेल चौराहा, रामलीला ग्राउंड, आदर्श नगर, शिव मंदिर चौराहा, मुस्लिम बस्ती व कहारी मोहल्ला क्षेत्र में रैली निकाल कर अभिभावक को बच्चों को विद्यालय में प्रवेश एवं उपस्थिति हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान बच्चों ने नामांकन बढ़ाने के लिए निकल गई रैली में विभिन्न नारे एक भी बच्चा छुटा, संकल्प हमारा टूट। हम भी स्कूल जाएंगे, मम्मी पापा का मान बढ़ाएंगे। हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है। के साथ संचारी रोग नियंत्रण हेतु भी बच्चों ने नारे संचारी रोग भगाना है, स्वच्छता को अपनाना है। स्वच्छ स्वास्थ्य अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है के नारे लगाए।
इस मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी दूध्दि प्रेम शंकर राम के निर्देशन में आज रैली निकाली गई जिसमें 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकित करने के साथ-साथ रोज बच्चों को स्कूल भेजना, अभिभावक का दायित्व होना चाहिए तभी बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा विद्यालय में जो भी बच्चे नामांकन में छूटे हैं उन्हें प्रवेश दिलाए ताकि समय से उन्हें पाठ्य पुस्तक तथा डीबीटी का लाभ दिलाया जा सके।
इस अवसर पर अनुराग तिवारी , अंजू रानी , श्वेता जायसवाल , पद्मावती देवी , चंचल गुप्ता व अभिभावक उपस्थित रहे।







