सी एस पाण्डेय
O- त्योहारों में खलल पैदा करने वाले होंगे चिन्हित
O- हंगामा के बीच पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
O- बभनी में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक
O- अफवाह फैलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी
O- शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील
बभनी (सोनभद्र)। सोमवार को बभनी थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुआ।बैठक में मोहर्रम पर्व को शान्ती पुरण ढंग से मनाने की अपिल अधिकारियों ने की। बैठक में विभिन्न क्षेत्र के ताजियेदार मौजूद रहे।
थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए ताजियादारों के साथ उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल कुमार व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक किया गया इस दौरान क्षेत्र के बभनी चपकी, बडहोर,पोखरा ,डूमरहर,से ताजिया दार इकठ्ठा हुए। उपजिलाधिकारी श्री यादव ने बताया कि दस फिट से ऊंची ताजिया न बनाई जाए सरकार के निर्देश का पालन करें।इस पर बडहोर के ताजिया दारों ने एतराज किया और ऊंची ताजिया बनाने की बात रखी।इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी रही।बाद में समझाने पर ताजियादार दस फिट की ताजिया बनाने पर राजी हुए। क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राय ने कहा कि किसी भी तरह का व्यवधान डालने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।किसी तरह की अफवा से बचें आवश्यकता पर पुलिस से मदद भी लें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर इस तरह की व्यवस्था अपनाई गई है। ग्रामीणों के हंगामा के बाद सभी लोग ताजिया की ऊंचाई शासन की मंशानुरूप कम करने पर सहमत हुए और लिखित रूप से प्रभारी निरीक्षक को दिया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने निर्देश दिए की त्योहार को शान्ती और सौहार्द पूर्ण मनाए किसी प्रकार की अफवा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान असलम,अनवर हुसैन, अब्दुल कलाम,गवन्डर, मोहम्मद अली, नाजीर अली, इसलाम के साथ साथ बभनी, डूमरहर, पोखरा, चपकी बडहोर,भंवर, बरवाटोला के ताजियेदार मौजूद रहे।







