मुख्यमंत्री से मिले पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सोनभद्र के विकास को लेकर की अहम चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हाथीनाला-मुर्धवा-गोविंदपुर मार्ग और शिक्षा संस्थानों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की उठाई मांग

सोनभद्र। जनपद के विकास कार्यों को रफ्तार देने के उद्देश्य से भाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सोनभद्र में हाईवे निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मांगें सीएम के समक्ष रखीं।

पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपकर जिले की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हाथीनाला से मुर्धवा होते हुए गोविंदपुर आश्रम तक सड़क मार्ग की हालत खराब है, जिससे आए दिन भारी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस सड़क को सिंगल लेन से चौड़ा करने की जरूरत है, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।

पटवार से बासुहारी तक सड़क निर्माण की मांग
पूर्व सांसद ने सीएम योगी से पटवार से बासुहारी तक नई सड़क के निर्माण की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए जीवन रेखा साबित होगा और इससे आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

शिक्षा संस्थानों को सड़कों से जोड़ने पर जोर
नरेंद्र कुशवाहा ने सोनभद्र के इंटर कॉलेजों और हाई स्कूलों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों तक सुगम पहुंच बनाना बेहद जरूरी है, ताकि छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में कठिनाई न हो।

पूर्व सांसद ने कहा कि यदि इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए तो जनपद का चतुर्दिक और सर्वांगीण विकास संभव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?