आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया, संविधान का गला घोटने की कोशिश की गई : पीएम मोदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- वेलकप गांव में भाजपाइयों ने सुनी ‘मन की बात’, अजीत रावत बोले- जनभागीदारी से देश हो रहा सशक्त

सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र के वेलकप गांव स्थित बूथ संख्या 29 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत व मंडल अध्यक्ष दसरथ कुमार सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर अजीत रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है, जिससे हर वर्ग के लोग देश की उपलब्धियों व सरकार की योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि देश आपातकाल के काले दिनों को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा, “आपातकाल के दौरान न केवल संविधान की हत्या की गई, बल्कि न्यायपालिका को भी गुलाम बनाने की कोशिश की गई। उस दौर में बड़ी संख्या में लोगों को प्रताड़ित किया गया। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।”

योग ने भारत को दिलाई विश्व में नई पहचान
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि आज योग पूरी दुनिया में छा गया है। 10 साल पहले शुरू हुआ यह अभियान आज सशक्तिकरण का एक अहम जरिया बन चुका है। योग दिवस पर दुनिया भर से खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं, जिसने भारत की संस्कृति को गौरवान्वित किया है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी बोले पीएम
मोदी ने कहा कि धार्मिक यात्राएं सेवा और समर्पण का महाअनुष्ठान होती हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर शुरू हुई है, जो हिंदू, बौद्ध और जैन परंपराओं में आस्था का केंद्र है। धार्मिक यात्राएं व्यक्ति के शरीर, मन और समाज के भीतर अनुशासन, शुद्धता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देती हैं।

सरकारी योजनाओं से 95 करोड़ लोग लाभान्वित
पीएम मोदी ने बताया कि इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (ILO) की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि देश के 95 करोड़ लोग किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत जनभागीदारी से आगे बढ़ रहा है और भविष्य में और अधिक सशक्त होगा।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक आलोक पांडे, ग्राम प्रधान संजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कप्तान कोल, राम भारत कोल, सुरेश कोल, भोला कोल, कवि शंकर यादव, धर्मशिला कोल, सुमन कोल, शारदा कोल, अनीता कोल, प्रमिला कोल व सरस्वती कोल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?