रिकवरी एजेंट ने महिला से की अभद्रता, 10 वर्षीय बेटी संग जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया कई किलोमीटर दूर, पुलिस से न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


O- चोपन थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत भभाईच गांव निवासी एक महिला ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट पर अभद्रता, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने चोपन थाने में तहरीर देकर कहा कि आरोपी ने उनकी 10 वर्षीय बीमार बेटी के सामने ही शर्मनाक हरकतें कीं और दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर कई किलोमीटर दूर ले गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भभाईच गांव की रहने वाली जगवंती पत्नी तीरथ ने बताया कि उन्होंने एक साल पूर्व चोपन स्थित उत्कर्ष फाइनेंस से 1 लाख 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी किस्तें वह समय-समय पर जमा करती रही हैं। शुक्रवार को वह अपनी 10 वर्षीय बीमार बेटी को दवा दिलाने के लिए रजधन बाजार गई थीं। इसी दौरान फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट दिनेश कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें किस्त जमा करने का दबाव बनाया।

महिला ने बेटी की तबीयत खराब होने की बात कहकर कुछ दिन बाद पैसे देने की गुजारिश की, लेकिन आरोप है कि जैसे ही वह इलाज के बाद घर लौट रही थीं, नहर के पास दोनों एजेंट उन्हें रोककर किस्त जमा करने का दबाव बनाने लगे। महिला के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज किया और महिला के साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता की बेटी ने विरोध किया तो दोनों मां-बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर मारकुंडी, सलखन होते हुए बककटवा पेट्रोल पंप तक ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर भीड़ देख वह चिल्लाने लगी और बाइक से कूद जाने की धमकी दी, जिसके बाद आरोपी महिला और उसकी बेटी को वहीं छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

इस घटना से पीड़िता काफी दहशत में है। उसने चोपन थाने में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?