अमित मिश्रा
आम जनमानस की समस्याओं को लेकर भड़के विधायक
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सदर विधानसभा क्षेत्र के खस्ताहाल पटवध बसकटवा- कुरहूल सम्पर्क मार्ग का आज विधायक भूपेश चौबे ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सड़क खराब होने से स्थानीय जनता काफी परेशान झेलनी पड़ती है,इसे तत्काल सही कराया जाय। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बरसात शुरू हो गई है जिससे आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कार्य को किसी भी प्रकार से सड़क निर्माण कार्य कराया जाए । वही मौजूद लोगों से भरोसा दिलाया कि जल्द ही यह रोड नए सिरे से बनेगी विधानसभा के जनता की समस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र का समुचित विकास ही मेरी प्राथमिकता है।
इस मौके पर दीपक दुबे, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, शिवम् सिंह, आशीष केशरी,शशि, देवेंद्र, विमलेश पटेल आदि लोग मौजूद रहे।






