भूमाफियाओं ने कूटरचना से आदिवासियो की जमीन कराया अपने नाम,कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बीजेपी सरकार मे आदिवासियों पर हो रहा जुल्म :रामराज सिंह गोंड

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में आदिवासियों की जमीन को भू माफियाओं द्वारा कूटरचित तरीके से अपने नाम करवा लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुचरचित तरीके से आदिवासियो के जोतकोड की जमीन को अपने नाम करवाने के मामले की जानकारी होने पर आदिवासियों ने न्यायालय का शरण लिया, न्यायालय के आदेश पर भू माफिया के खिलाफ 419 और 420 का मुक़दमा के बाद भी आरोपियों की स्थानीय पुलिस गिरफ्तार नही करती है जबकि आरोपियों द्वारा आदिवासियों को धमकाया जा रहा है। आज जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि बीजेपी सरकार मे आदिवासियों पर जुल्म किया जा रहा है, उनकी जमीन को फर्जी तरीके से दंवगों द्वारा ज़बर्दस्ती कब्जा किया जाता है, विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते है l बीजेपी सरकार मे दलितों, पिछड़ों ,महिलाओं आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर है। बीजेपी सरकार आदिवासियों की समस्याओं को अनसुना कर दिया जाता है लेकिन जब जब आदिवासियों, दलितों पिछड़ों, पर अत्याचार होगा कांग्रेस का हर कार्यकर्ताओं उनकी आवाज बुलन्द करेगा।


इस मौके पर राजेश द्विवेदी, बृजेश तिवारी, शीतला पटेल, राजबाली पाण्डेय, स्वतंत्र साहनी, लल्लू राम पाण्डेय, जय शंकर भारद्वाज सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?