किसान अमरनाथ और मजवार की हत्या के दोषियो को मिले कठोर सजा: भगवती चौधरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव में पिछले 17 जून को किसान स्व अमरनाथ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी एवं विजयगढ़ किला पर मुजावर की हत्या का सीबीआई जांच कराने की मांग कांग्रेस पार्टी करती है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के सुरक्षा की उचित व्यवस्था किया जाय। इस घटना में शामिल दोषी लोग जो प्रशासन द्वारा अरेस्ट कर लिए गए हैं उनको कठोर से कठोर कार्रवाई कर सजा दिलाने को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल प्रशासनिक द्वारा दबाव बनाया जाएगा।

आज भी यह दोनों परिवार दहशत में है। पूर्व विधायक ने बताया कि देश व प्रदेश में चल रही सरकार अपराधिक घटनाओं को दबाकर सच्चाई छुपाने का काम कर रही है वहीं माली को बागवानी के पेड़ टूटने का दर्द होता है किराएदार को नहीं जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गोल मटोल घटनाक्रम को दर्शाते हुए सच्चाई को छुपाया गया है।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ , शहर अध्यक्ष हाजी फरीद भाई, बब्बू तिवारी , राजेश द्विवेदी , जितेंद्र पासवान , कमलेश ओझा नूरुद्दीन खान , रमेशनाथ देव पांडे , कन्हैया पांडे , बृजेश तिवारी , इश्तियाक अंसारी नि0 राजबली पांडे व संगठन सृजन कार्यक्रम आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?