मोहर्रम पर्व को लेकर ताजियादार एसोसिएशन की हुई मीटिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमात की एक आवश्यक बैठक सोनभद्र नगर स्थित एक कटरा में आगामी मोहर्रम पर्व को परम्परागत तरीके से सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई। इस बैठक की सदारत ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमात के सदर रोशन खान की सदारत में हुई।


बैठक का मुख्य एजेंडा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम के पर्व को परंपरागत तरीके से मनाए जाने के लिए मोहर्रम के चांद की 6 तारीख को टैक्सी स्टैंड से निकलने वाला अली असगर का झूला, चांद की 7 तारीख को कर्बला से मिट्टी लाने का कार्यक्रम, चांद की 8 तारीख को रिजवी कटरा से निकलने वाला दुलदुल जुलूस तथा चांद की 9 तारीख को सभी इमाम चौकों पर परंपरागत तरीके से ताजिया बैठने व आशुरा के दिन ताजिया भ्रमण कर दफनाने के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा। सभी ताजियादारों ने सर्व सम्मति से प्रशासन व खासकर पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस बार मोहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर सभी धार्मिक स्थलों की कड़ी निगरानी कराई जाए ताकि कोई भी असामाजिक तत्व मोहर्रम के त्यौहार में किसी भी प्रकार का ख़लल न पैदा कर सके।

इस बैठक में नायब सदर अशरफ अली, सेक्रेटरी एमए सिद्दीकी एड०, हिदायत उल्ला खान, कलाम, मो० फिरोज, शेरू खां, अब्बास रिजवी, कलीम, मो० जाफर हुसैन, आशिफ, बब्लू, वारिस खां, मुश्ताक शाह, राजू खां, जाफर शाह, मो अकील, इसहाक, मुन्ना खलीफा, मोबिन खलीफा, एकबाल बेग, दानिश, अखलाक अहमद आदि ताजियादार, ढोल व अखाड़ा कमेटी के लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?