नियमति योग से कई बीमारियो से बचा जा सकता है: रविन्द्र जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मण्डलायुक्त ने विशिष्ट तियरा स्टेडियम में किया योग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया, लोगो ने योगाभ्यास कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाया । इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि ‘‘जहां योग है, वहां निरोग है’’ स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। भौतिकता के युग में हम योग को अपनाकर कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए ग्यारह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज अबाड़ी स्थित पिकनिक स्पाॅट पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्जवलन व भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस योगाभ्यास कार्यक्रम के विभिन्न आसनों को पतांजली की पूनम द्वारा कराया गया। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में योगाभ्यास करने हेतु प्रतिभागी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। योगाभ्यास का कार्यक्रम विशिष्ट स्टेडियम तियरा व जनपद के अमृत सरोवरों के पास ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों के प्रमुख स्थलों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

योगाभ्यास का कार्यक्रम विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भी किया गया, जहां पर जनपद के नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूरे मनोयोग से योग किये। 

आज जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया और लोगों ने भारी हर्षोल्लास के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया। इस अवसर पर अबाड़ी पिकनिक स्पाॅट व विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भारी संख्या में उपस्थित होकर अधिकारियों, महिला, पुरूष, स्कूल के छात्र-छात्राएं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया, योगाभ्यास के दौरान योग आसन, तडासन, कपाल भाती, अनुलोम-विलोम आदि योगों का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल  ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘‘जहां योग है, वहां निरोग है’’ स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है, योगाभ्यास करना शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है और इसके अभ्यास करने से शरीर की कई बीमारियों से बचा जा सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अबाड़ी पिकनिक स्पाॅट पर योग करते हुए जो मनोहारी दृश्य दिखायी पड़ रहा है, चारों तरफ हरियाली व नदी के जल की कल-कल ध्वनि सुनायी दे रही है, जो मन को अभिभूत कर रही है, जनपद सोनभद्र में इस तरह की प्राकृतिक सौन्दर्य को देखकर बहुत ही प्रसन्नता हो रही है, इस तरह की हरियाली व सुन्दर देखने के लिए लोग धर्मशाला व अन्य प्रदेश के पर्यटक स्थलों को देखने के लिए जाते हैं, इस तरह की प्राकृतिक सौन्दर्य जनपद सोनभद्र में है, उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र के प्राकृतिक सौन्दर्य को देश व प्रदेश के पटल पर लाने हेतु पर्यटन के विकास क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है, इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनायी जाये, जिससे कि जनपद में पर्यटकों का आवागमन बढ़ें और यहां के स्थानीय लोगों के लिए आय का साधन भी उपलब्ध हो सकें। इस दौरान जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग हमारे शरीर में नकारात्मकता और मानसिक रोगों को दूर करने में मदद करता है, यह तनाव के स्तर को कम करने और जागरूकता को बढ़ाने में भी मदद करता है, योग करके हम शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा भी बनाना चाहिए।
 

विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित योगाभ्यास के दौरान नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा योग दिवस इसलिए मनाया जा रहा है, जिससे शारीरिक व व्यक्तिगत व सामाजिक अनुशासन आता है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय परम्परा में छिपे इस अदृश्य दर्शन को न केवल वैश्विक रूप से दिया अपितु जन-जन के जीवन के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने में भी मदद किया। 

इसी दिवस की महत्व व सार्थकता को सिद्ध करने के लिए पूरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है, योग भारतीय संस्कृति एवं परम्परा की अमूल्य धरोहर, उन्होंने कहा कि लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग प्रशिक्षकों को प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के पुलिस लाइन, नगर पालिका, तहसील, ब्लाक, ग्राम सभा सहित सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं एवं चिल्ड्रेन फिटनेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन बच्चों एवं महिलाओं द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगण द्वारा अबाड़ी नदी के किनारे पौधरोपण भी किया गया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी ने पिकनिक स्पाॅट पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सोन प्रेरणा कैन्टीन व सोन प्रेरणा किराना स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन किये। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने अबाड़ी गांव के ग्रामीणों के घर पर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से प्राप्त होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी ली और जिलाधिकारी से कहा कि अबाड़ी गांव में एक दिन चैपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया जाये।

इस दौरान मण्डलायुक्त विंध्याचल बाल कृष्ण त्रिपाठी,  जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, डीएफओ सोनभद्र कुंज बिहारी वर्मा, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण ने अबाड़ी पिकनिक स्पाॅट पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किये।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?