वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। दुद्धी विकास खण्ड कोन के कचनरवा से बागेसोती झारखंड बॉर्डर तक सड़क व गार्डवाल सहित पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है,जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने मौके पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकार करने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्यों में जमकर मानक की अनदेखी किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कचनरवा से बागेसोती रोड का दोहरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसमें रोड पर पानी डालकर कुटाई नही करने से गिट्टी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। वही जगह जगह गार्डवाल व पुलिया का निर्माण कार्य में भस्सी, सीमेंट, बालू का प्रयोग मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।
वही प्रधान प्रातिनिधि रामअवध ने बताया कि कुछ दिन पहले ही संबंधित कर्मचारी को मानक के अनुरूप कार्य कराने को कहा गया था फिर भी मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है। वही समाजसेवी जोखन प्रसाद यादव व अमरकेश यादव ने कहा कि गार्डवाल व सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है।
निर्माण के दौरान ही गार्डवाल बीच में क्रेक हो गया, जोड़ाई में मसाला घोल का प्रयोग नहीं के बराबर किया जा रहा है। इसी तरह सड़क पर भस्सी डालकर छोड़ दिया गया है न तो उसकी पानी देकर कुटाई की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्माण गुणवत्तापरक कराने की मांग किया है।
मौके पर मौजूद स्थानीय मुंशी रामकेश शर्मा ने बताया कि गलती हुई है उसे सुधार जरूर लिया जायेगा दुबारा गलती नहीं होगी और बालू की जगह भस्सी के प्रयोग करने के बावत कहा कि संबंधित ठेकेदार द्वारा आधा बालू आधा भस्सी का प्रयोग करने के लिए बताया गया है।
पीडब्लूडी के जेई ज्ञानेंद्र सिंह ने सेल फोन पर कहा कि संबंधित ठेकेदार को सही काम करने के लिए कड़ी हिदायत दी गई है सही काम नहीं होने पर पेमेंट रोक दिया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जोखन यादव, अमरकेश यादव, रामअवध प्रधान प्रतिनिधि, राकेश जायसवाल, महिपत प्रजापति, भीम पासवान, लखन सिंह, जमुना सिंह, आनंद सिंह, उदय प्रजापति, श्यामसुंदर प्रजापति आदि लोग शामिल रहे।







