विश्व योग दिवस के पूर्व सभी योग शिक्षको के साथ योग साधको ने पूर्वाभ्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कराया गया योगाभ्यास–सुनील कुमार चौबे


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पतंजलि योग परिवार के द्वारा जिला कचहरी स्थित सोनभद्र बार सभागार में आज प्रातः कालीन योगाभ्यास कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक की अध्यक्षता में सभी प्रमुख योग गुरुओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व पूर्वाभ्यास योगाभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कल 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र मे सभी योग प्रेमियों से समय से पहुंचने के लिए आग्रह किया गया।


आज के पूर्वाभ्यास में सभी योग कक्षाओं के प्रमुख शिक्षक अपने-अपने योग साधकों के साथ उपस्थित रहे।

आज के कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे ,प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, बलदाऊ श्रीवास्तव, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री नारायण लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चन्द्र त्रिपाठी, कमेटी महामंत्री एस0पी0 मेहता ,वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, लक्ष्मी नारायण पांडे नागेंद्र नाथ चौबे, रामसेवक पांडेय ,सुरेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, रूप नारायण सिंह प्रेम प्रकाश शुक्ला संजय कुमार अशोक गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद नारायण सिंह, हृदय नारायण पाठक,पुरुषोत्तम प्रजापति, राजू सोनी, समेत सभी कक्षाओं के योग साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?