कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, गूंजते रहे नारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र)। विकासखंड कोन स्थित बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, “राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से लगातार गूंजता रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसे पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनायकांत चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने की। इस मौके पर विनायकांत चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के जीवन संघर्ष और उनके त्याग को याद करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देशहित में आवाज बुलंद की है और युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता रहेगा।

इस मौके पर जिला सचिव व कोन ब्लॉक प्रभारी राजेश त्रिपाठी, रामकेश्वर कनौजिया, कृष्णा कनौजिया, विजय कुशवाहा, हनुमान चंद्रवंशी, सूर्यांश चतुर्वेदी, पूजा करो, श्रीमती पूजा कनौजिया, श्रीमती सुमन यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम उत्साह, जोश और एकजुटता का प्रतीक बना रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?