महाकाल दर्शन को निकले ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुड्डू सिंह के ऊपर चाकू-तलवार से हमला,बदमाशों ने की लूटपाट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में लुटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना 18 जून की रात की है, जब वे परिवार और साथियों संग उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। जबलपुर हाईवे पर एक यात्री प्रतीक्षालय के पास रुकी फार्च्यूनर गाड़ी से जैसे ही सुड्डू सिंह और चालक टीपू सुल्तान नीचे उतरे, पांच लुटेरों ने चाकू और तलवार लेकर हमला बोल दिया।

लुटेरे गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगे। जब चालक ने विरोध किया तो उस पर तलवार से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हो-हल्ला सुनकर गाड़ी में बैठी सुड्डू सिंह की पत्नी और नौगढ़ की पूर्व ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह, पुत्र श्रेय सिंह और सहयोगी गुलजार खान भी बाहर निकले। हमलावरों ने श्रेय और गुलजार पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। नीतू सिंह पीछे हटकर किसी तरह बच निकलीं।

घटना के बाद जबलपुर के बितौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा को निशाना बनाने वाली यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?