राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 55वें जन्मदिवस पर सोनभद्र युवा कांग्रेस ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने प्रिय नेता की लंबी उम्र की कामना के साथ रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।

शिविर के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित शशांक मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं, जिन्होंने देश की राजनीति को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके जन्मदिन पर सेवा का यह प्रयास समाज के प्रति कांग्रेस की सोच और जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान एक छोटा सा कार्य है, लेकिन यह किसी की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है।

रक्तदान शिविर में दर्जन भर से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया जिसे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंपा गया। रक्तदाताओं को स्वास्थ्य किट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने और देश के भविष्य में उनके नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, और आज युवाओं के सामने सबसे बड़ा संकट रोजगार का है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लगातार संसद में उठाया है और युवाओं की आवाज बनकर उभरे हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी जैसे बृजेश तिवारी, जितेंद्र पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, सुनील मिश्रा, राजू पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव, रोहिल मिश्रा, मृदुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में ‘राष्ट्र प्रथम’ के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और युवा कांग्रेस ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?