अमित मिश्रा
सुकृत चौकी क्षेत्र का मामला , परिजनों में मजा कोहराम
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर सड़क पार कर पैदल जा रहे युवक वाराणसी की तरफ से जा रही 18 चक्का ट्रक ने धक्का मार दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज प्रजापति पुत्र विश्राम प्रजापति 31 वर्ष निवासी सुकृत बाजार घर से सुबह सामान लेने के लिए निकाला था कि कुछ दूरी पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक की चपेट में आ गया। जिसे आसपास के लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी।
वही सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।







