बिजली विभाग की चेकिंग से ग्रामीण इलाको मे मचा हड़कम्प,93 के काटे कनेक्शन और 11 पर एफआईआर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बिजली विभाग के अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप

एक सप्ताह में चयनित 1 फीडर पर चेकिंग पूर्ण हुई करवाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रावर्ट्सगंज विद्युत खण्ड द्वारा आज 33/11 केवी उपकेन्द्र शाहगंज के हाईलास 11 केवी अरंगी फीडर पर हरिहरपुर, इनम, दुरावल खुर्द एवं आस-पास के क्षेत्र में मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 लोगों पर एफआईआर एवं बकाये पर 93 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। इस दौरान देर शाम नवीन बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों की परेड नही हो पाई और रीडिंग में फर्जीवाड़ा पाया गया।

अभियान में मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता से ले कर अधिशासी अभियन्ता समेत एस०डी०ओ० पसही, टाऊन, पन्नूगंज, सहायक अभियन्ता (मीटर) जे०ई० शाहगंज, ऊंचडिह, केवली, घोरावल, पसही, रानीतारा, सुकृत, कुसुम्हा, छपका, सलखन तथा विजिलेंस टीम एवं अन्य कर्मचारी रहे मौजूद। करीब रू0 2.05 लाख की हुई बकाया वसूली और रू0 18.60 लाख बकाए पर करीब 93 घरों की काटी गयी बिजली 11 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये। ट्रान्सफार्मर को जलने से बचाने के लिए लगाए जा रहे हैं फ्यूज सेट एवं टेललेस यूनिट पिछले साल से 50 प्रतिशत तक कम हुई ट्रान्सफार्मर खराब होने की दर एवं विद्युत आपूर्ति में हुआ है सुधार।


प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि० के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आज 33/11 केवी उपकेन्द्र शाहगंज के हाईलास 11 केवी अरंगी फीडर पर हरिहरपुर, ईनम, दुरावल खुर्द एवं आस-पास के क्षेत्र में आज बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया।

बिजली विभाग के एक्सईएन एके सिंह के नेतृत्व में अरंगी फीडर के 03 ग्राम समेत दर्जनों मुहल्लों में आज बिजली विभाग की 06 टीमों ने सुबह 05:00 बजे से 11:00 बजे तक लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान लगभग 185 घरों की बिजली चेकिंग में 11 उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़े गये जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

इसके अतिरिक्त करीब 93 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर लाईन काटी गयी जिनके ऊपर लगभग रू0 18.60 लाख का बिजली बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान करीब रू0 2.05 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी।


बिजली विभाग के एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि आज विद्युत वितरण खण्ड, राबर्ट्सगंज के अधिकारियों, कर्मचारियों की 06 टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में प्रबन्ध निदेशक द्वारा डिस्कॉम से नामित अधिकारियों द्वारा भी रेड अभियान का निरीक्षण कर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करे।


खण्ड के समस्त मीटर रीडर्स को बुलाकर खण्ड में परेड कराई गई जिसमें मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की गई अब मीटर रीडर्स कोई भी गलत बिल नहीं बना पाएंगे क्यूंकि शतप्रतिशत मीटर की फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर एवं प्रोब के माध्यम से ही बिल बनाने है जिससे गलत बिल बनने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी एवं रीडिंग के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले मीटर रीडर्स को चेतावनी जारी की गई है यदि उनके कार्यों में माह के आखिरी तक सुधार नहीं होता है तो ऐसे मीटर रीडर्स पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी।


उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा एवं खण्ड में 01 सप्ताह में चयनित 01 फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि 10 हजार रूपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


ट्रान्सफार्मर को जलने से बचाने के लिए फ्यूज सेट एवं टेललेस यूनिट लगाए जा रहे हैं जिससे पिछले साल से 50 प्रतिशत तक ट्रान्सफार्मर खराब होने की दर कम हुई है एवं विद्युत आपूर्ति में सुधार हुआ है भीषण गर्मी में बिजली विभाग सतत् विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में लगा हुआ है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?