विश्व रक्तदान दिवस व कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में हिंडाल्को संस्थान ने विश्व रक्तदाता दिवस व आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन के अवसर पर रेनुकूट स्थित हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना योगदान दिया। शिविर में कुल 18 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 8 रक्तदाताओं ने मौके पर रक्तदान किया। शेष डोनरों को भविष्य में आवश्यकता अनुसार बुलाया जाएगा।

इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन हिंडालको अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम त्रिपाठी, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोनिका गुगलानी और डॉ. प्रवीण पारगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह आयोजन प्रयास फाउंडेशन की पहल “एक मुहिम जिंदगी बचाने की” और हिंडालको ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। आज के शिविर में प्रमुख रक्तदाता गौतम अग्रवाल, अमित चौबे, संदीप शाह, सुनील चंद्र पांडे, संजीव कुमार मिश्र, अभिषेक यादव, शुभम कुमार गिरी, प्रियंका सिंह और मंजू सिंह शामिल रहे।

प्रयास फाउंडेशन की ओर से संस्थापक दिलीप दुबे, रक्तदान प्रभारी अमित चौबे, प्रबंधक गौतम अग्रवाल एवं संदीप शाह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। वहीं, हिंडालको ब्लड बैंक की टीम से अयन राय, उत्तम कुमार मन्ना और अजीत अस्थाना ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

वही अयन राय ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, वजन 45 किलोग्राम और हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम हो, वह हर 90 दिन पर रक्तदान कर सकता है। वहीं, अजीत अस्थाना ने बताया कि महिलाएं भी वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती हैं, जिससे उन्हें फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग का लाभ भी मिलता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?