युवक के पास से पुलिस ने कंट्री मेड पिस्टल किया बरामद, भेजा जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परसाटोला तिराहे से किया गिरफ्तार

बभनी (सोनभद्र) । क्षेत्र के परसाटोला तिराहे से मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने युवक के पास कंट्री मेड पिस्टल 32 बोर नाजायज बरामद कर संबंधित धारा में जेल भेज दिया।युवक बारात में आया था।
जानकारी के अनुसार परसाटोला निवासी जगनरायन गुप्ता के यहां डिबुलगंज से लड़की की बारात आई थी।उसी बारात में संजय कुमार गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी फाट पखना टोला खम्हरिया थाना म्योरपुर भी आया था।इसी बीच किसी ने युवक के पास पिस्टल देख लिया। पिस्टल देखने के बाद मुखबिर ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दे दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह अपने पुलिस टीम के साथ परसाटोला पहुंच गए। वहां बारात से युवक निकल गया था। पुलिस ने पता लगाया तो वह परसाटोला तिराहे के पास बैठा था। पुलिस ने उसे वहीं से धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से कंट्री मेड पिस्टल 32 बोर नाजायज बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से 32 बोर नाजायज कंट्री मेड पिस्टल बरामद किया गया है।युवक के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?