एक पेड़ मां के नाम” अभियान से सजी विश्व पर्यावरण दिवस की हरियाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चुर्क (सोनभद्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को चुर्क रेंज परिसर हरियाली से नहा उठा। नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के सभासद हिभाशु खत्री उर्फ अंशु, वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव, वन दरोगा कृपाशंकर व विनीत कुमार सिंह समेत वन विभाग की टीम ने कई प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

इस वर्ष पर्यावरण दिवस खास रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने देशभर में जनभावनाओं को नई दिशा दी है। इस पहल के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाएं, जिससे न केवल पर्यावरण की रक्षा हो बल्कि मातृत्व के प्रति भी सम्मान का भाव जागृत हो।

प्रधानमंत्री ने 5 जून 2024 को दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा लगाकर इस पहल की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण के क्षेत्र में भारत की प्रगति, वन क्षेत्र के विस्तार और सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

चुर्क में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम भी इसी भावना से ओत-प्रोत रहा। सभासद हिभाशु खत्री ने कहा, “मां जीवन का प्रतीक हैं और पेड़ भी जीवनदायिनी हैं। इस अभियान के माध्यम से हम अपनी माताओं के प्रति सम्मान के साथ-साथ प्रकृति को भी नमन कर रहे हैं।”

वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि यह अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपील की कि वे एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं।

इस मौके पर वनकर्मी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पौधारोपण में सहभागिता कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

समापन में यह कार्यक्रम केवल पौधारोपण का आयोजन नहीं था, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व को एक सूत्र में पिरोने वाला भावनात्मक और सार्थक संदेश था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?