अमित मिश्रा
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के युवा प्रकोष्ठ ने मिशन 2027 के तहत संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति और वृहद सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में सघन सदस्यता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, ताकि पंचायत से लेकर विधानसभा तक प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई जा सके।”
सदस्यता अभियान की शुरुआत सोनभद्र जिले से की गई, जहां कई युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नए सदस्यों को पार्टी के आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई गई।
बैठक में सचिन गुप्ता, सूरज चौबे, जितेंद्र, विजय केशरी, जुल्ला, दीपक गुप्ता, मनोज मोदनवाल, रोहित कुमार, सतीश केशरी और आशु केजरीवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह पहल रालोद के उस व्यापक रणनीतिक प्रयास का हिस्सा है, जिसमें पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करने और युवा, किसान तथा ग्रामीण मतदाताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए कार्यरत है। हाल ही में मथुरा में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भी संगठनात्मक विस्तार और सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी गई थी ।
रालोद के इस सदस्यता अभियान से पार्टी को न केवल संगठनात्मक मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन की संभावना बढ़ेगी।






