एबीवीपी ने पर्यावरण सन्देश यात्रा पर निकाली जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा विकासार्थ विद्यार्थी व विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संदेश यात्रा जागरूकता अभियान पर जन चौपाल एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जीआईसी प्रिंसिपल अजय सिंह, राम रक्षा, सतेश, इमरान, सतीश सहित छात्र छात्राएं शिक्षक एवं नगर के लोग मौजूद रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम जीआईसी, भाऊराव देवरस महाविद्यालय प्राचार्य के नेतृत्व में और नंदनवन में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र व राजन सोनी द्वारा की गई। कार्यक्रम के पूर्व दर्जनों छात्रों ने जागरूकता पर नगर में जुलूस निकाली। यह जुलूस टीसीडी ग्राउंड से निकल कर म्योरपुर तिराहा, तहसील मोड़, अमवार मोड़ होते हुए वापस होकर टीसीडी पहुँच कर कार्यक्रम की समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?