बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र) । बकरीद पर्व को लेकर रविवार को महिला थाना दुद्धी में शांति समिति की बैठक
सीओ प्रदीप सिंह चन्देल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।
सीओ प्रदीप सिंह चन्देल ने कहा कि त्यौहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायें।धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सदर रहीम बख्स ख़ाँ उर्फ कल्लन खां ने कहा कि बकरों की कुर्बानी और नमाज सलीके से अदा की जायेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि त्यौहार पर विजली, पानी व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाये। खासकर अनियमित विद्युत आपूर्ति पर लोगों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, कोतवाल मनोज सिंह, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कन्हैयालाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, आदिल ख़ाँ, कलीमुल्ला ख़ाँ, राजकुमार अग्रहरी, दिलीप पांडेय, सेराज खाँ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?