न्यूज डेस्क
गाजियाबाद(उत्तर प्रदेश)। जीआरपी पुलिस ने ₹500000 रुपयों की अवैध रूप से ले जा रही गांजे की बड़ी खेप को पकड़ा
इस गांजे की खेप को ले जा रहे तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है
पूछताछ में इन तीनों ने बताया कि यह खेप हम दिल्ली के तिलक ब्रिज स्टेशन पर ले जा रहे थे
हमें नहीं पता कि इन पैकेटों में क्या है हमें फोन के जरिए एक ठेकेदार ने कहा था की इन पैकेटों को दिल्ली के तिलक ब्रिज स्टेशन पहुंचाना है जहाँ से कोई आदमी आकर इन्हें ले जाएगा
तभी हम इन पैकेटों को लेकर दिल्ली के तिलक ब्रिज जा रहे थे बीच में हमें जीआरपी पुलिस ने पकड़ लिया
इस गांजे की बड़ी खेप को ले जाने में दो पुरुष के साथ एक महिला भी शामिल थी
फिलहाल इन्हें पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा
जीआरपी अधिकारी राजन सिंह का कहना है कि समय-समय पर ऐसा चेकिंग अभियान मुखबिर की सटीक जानकारी पर होता रहता है
जीआरपी को कई बार सफलता भी हासिल होती रहती है अब जब ₹500000 की एक बड़ी गांजे खेप पुलिस को मिली है तो पुलिस के अधिकारी इन तीनों के बाकी साथियों की तलाश में भी जुट गई है







