नौगढ़ में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा किया नाकाम।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) तहसील के मलेवरिया गांव में उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े की कोशिश को नाकाम कर दिया। विनोद तिवारी द्वारा सरकारी ज़मीन पर पक्की बाउंड्री वॉल बनाने की कोशिश की जा रही थी, जिसे एसडीएम ने ढहा दिया।

तत्काल कार्रवाई

एसडीएम आलोक कुमार को शिकायत मिला कि मलेवरिया गांव में आराजी संख्या 152 बंजर सरकारी भूमि पर अवैध पक्का बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर भेजी। टीम ने भूमि की पैमाइश की और पाया कि अवैध निर्माण सरकारी भूमि पर किया जा रहा है। इसके बाद जेसीबी बुलाकर निर्माण को ढहा दिया गया।

ग्रामीणों ने किया प्रशंसा

ग्रामीणों ने एसडीएम की कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि इससे सरकारी ज़मीन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने एसडीएम की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी

एसडीएम आलोक कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी ने सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा या निर्माण किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकार की भूमि पर ही निर्माण करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?