हर घर नल जल योजना का नहीं पहुंचा पानी, गन्दा पानी पीने को विवश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बस्ती से एक किलोमीटर पर पानी की टंकी लेकिन पानी बिना परेशान घसिया बस्ती के लोग

150 परिवार के बीच में एक हैण्ड पम्प,वो भी खराब

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। छत्तीसगढ़ राज्य सीमा से लगे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में योजनाओं की जमीनी हकीकत समझने आए नोडल अधिकारी को पेयजल आपूर्ति की सच्चाई मिल ही गई होगी। सरकार की हर घर नल योजना कितनी सार्थक है।और क्षेत्र के ग्रामीण किस तरह इसका लाभ उठा रहे हैं।बभनी के घसिया बस्ती के लोग भी पानी के लिए परेशान हैं।हैण्ड पानी नहीं दे रहा तो हर घर नल का पाइप ही नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति की मांग की है।

स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बभनी के घसिया टोला बस्ती में हर घर नल जल योजना के तहत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों को आज तक कनेक्शन नहीं दिया गया।जिससे पानी आपूर्ति शुरू नहीं होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया कर हर घर नल जल आपुर्ति की मांग की है।

बताया गया कि हर घर नल जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप तो बिछा दिया गया लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं दिया। बस्ती से महज एक किलोमीटर दूर पानी की टंकी है।जिसको देखकर लोग प्यास बुझा रहे हैं।पेयजल के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। घटिया टोला बस्ती में 150 गरीब परिवार रहते हैं। ये रोज मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं।इनके पानी के लिए एक सरकारी हैण्ड पम्प है जो फिलहाल में खराब है ।पानी के लिए लोगो को संघर्ष करना पड़ रहा है दूर दूर से पानी लाना पड़ता है।

इस प्रदर्शन में ग्रामीण लालबाबू ,रामराज,वंशीलाल,प्रेम सागर, सीताराम, प्रेम,राजू,फूलों,चम्पा,केवी, फूल कुंवर, मुनिया, मल्लू राम,वालों देवी,स्त्रियां,सुगवन्ती,भागरिथी, अर्जुन आदि ने हर घर नल जल योजना के कार्यदायी संस्था के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। और जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

बोले जिम्मेदार:- जल निगम के अवर अभियंता जनार्दन यादव ने फोन पर बताया कि इस घसिया बस्ती में जल्दी हर घर जल योजना का पानी आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?